अजयगढ़: स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद कार्यालय में किया गया, अध्यक्ष व जनपद सीईओ रहे मौजूद
Ajaigarh, Panna | Sep 17, 2024 अजयगढ़ नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया । कार्यक्रम नगर परिषद व जनपद पंचायत अजयगढ के तत्वाधान में आयोजित किया गया था । उक्त कार्यक्रम में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया जो 17सितंबर से 2अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा जिसमे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।