अजयगढ़: ग्राम देवगांव में विषैले सांप के डंसने से 8 साल की बच्ची की मौत हुई
Ajaigarh, Panna | Sep 17, 2024 अजयगढ़ तहसील के ग्राम देवगांव का सामने आया है जहां 8 वर्षीय नाबालिक बालिका की मौत विषैले सांप के डसने से हो गई है। जानकारी देते हुए दीपक प्रजापति निवासी देवगांव ने बताया कि उनकी पुत्री को विषैले सांप ने डस लिया था जिसे तत्काल अजयगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल पन्ना के लिए रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई है ।