पूरनपुर: घुंघचाई थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का प्रयास, आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
पूरनपुर। घुंघचाई थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 जून को उसकी 17 वर्षीय बहन को शुभम पुत्र शंकरलाल बहला फुसलाकर ले जा रहा था। सूचना मिलने पर वह अभयपुर माधौपुर मोड़ पहुंचा, जहां उसकी बहन शुभम के साथ खड़ी मिली। युवक को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया।