जलालाबाद: मंडी परिसर जलालाबाद में आढ़त में हुई चोरी, अलमारी तोड़कर चोरों ने ₹60000 उड़ाए; थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जलालाबाद में कुलदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला गांधी नगर ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी नवीन गल्लामंडी स्थल में दुकान नंबर 4B में जय दुर्गा मां कमीशन ऐजेन्ट के नाम से आढ़त है।कल रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा प्रार्थी की उक्त आढ़त दुकान नंबर 4B पिछले शटर को तोडकर दुकान में रखे संदूक व अलमारी की लॉक तोडकर उस 60हजार रूपये चोरी कर ले गए।