ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में घर में लगी आग, टीआई ने फंसे परिवार को बाहर निकाला, हाथ जले
पुलिस का एक अलग चेहरा आज पपौंध में देखने को मिला हीरापुर गांव में कच्चे घर में अचानक आग लग गई। जिसके अंदर घर के चार सदस्य अंदर ही फंस गए जिन्हें निकालने टी आई बृजेंद्र मिश्रा खुद आगे बढ़े और सभी को बाहर निकल लिया । इस दौरान उनका हाथ जला है। घटना में घर के एक सदस्य का पैर भी झुलस गया है। वीडीओ रविवार दोपहर 12 बजे सामने आया है ।