ब्यौहारी: ब्यौहारी के पसगड़ी चौक में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत के बाद हंगामा और चक्का जाम
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पसगड़ी चौक में तेज रफ्तार सफारी वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और ब्यौहारी-सीधी मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर चक्का जाम हटवाया। मामले में