ब्यौहारी: ब्यौहारी के आखेटपुर गांव में घर के आंगन से पिकअप की चोरी, मामला दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के आखेटपुर गांव में घर के आंगन में खड़ी पिकअप वाहन की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि बकरीद मुसलमान की पिकअप वाहन घर के सामने से चोरी हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। यह वीडीओ शनिवार सुबह 11 बजे सामने आया है।