खंडवा में गुरुवार शाम 4 बजे शहर काज़ी के नेतृत्व में मुस्लिम समाजजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने बताया कि शासन द्वारा वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, लेकिन पिछले कई दिनों से पोर्टल अत्यंत धीमी गति से चल रहा है।