गिरिडीह: सदर अस्पताल में बच्ची के इलाज में लापरवाही, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि ने की कार्रवाई की मांग
सदर अस्पताल में एक बच्ची के इलाज में हुई लापरवाही के मामले में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव ने बुधवार को 5 बजे तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।साथ ही सिविल सर्जन से इस पर कार्रवाई की मांग की। अरगाघाट की नम्रता अखौरी ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को आवेदन देकर इनकी भतीजी के उपचार में भारी अनियमितता एवं चिकित्सा लापरवाही का मामला का आरोप लगाया।