हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ एसीबी ने पटवारी को ₹15000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया, आरोपी को एसीबी कोर्ट में किया पेश
हनुमानगढ़ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम द्वारा जिले के गांव चाहूवाली में पटवारी श्रीराम को ₹15000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने के मामले में आरोपी पटवारी श्रीराम को एसीबी कोर्ट श्रीगंगानगर में पेश किया गया है। अब आरोपी पटवारी श्री राम की बैंक खातों की एसीबी गहनता से पड़ताल करेगी।