सवायजपुर: सैदापुर के पास हुई लूट का खुलासा, पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, मोबाइल, नकदी व बाइक बरामद
सवायजपुर क्षेत्र में हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए सोमवार को तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, 2500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घटना बीती 3 अप्रैल की है।