पूरनपुर: बारिश में खराब हुई फसलों को लेकर विधायक ने जताई चिंता, मुआवजा दिलाने के दिए निर्देश
पूरनपुर। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान होने पर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने चिंता जताई है। कहा कि किसानों की मेहनत पर पानी फिरना पूरे समाज के लिए गंभीर विषय है, क्योंकि किसान देश के अन्नदाता हैं। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए फसल नुकसान के संबंध में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह और तहसीलदार आशीष गुप्ता से दूरभाष पर वार्ता की