कोडरमा: तेजस्वी यादव का झारखंड दौरा: रांची में भव्य अभिनंदन समारोह, कोडरमा से कार्यकर्ता 5 अप्रैल को होंगे रवाना
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड में संगठन विस्तार और राजनीतिक मजबूती को लेकर सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव पहली बार इस पद पर रांची दौरे पर पहुंच रहे हैं। 5 अप्रैल को रांची के कार्निवाल हॉल में उनके सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित होगा.