शाहजहांपुर। कलान नगर के मोहल्ला भर्रामई स्थित मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में रोडवेज बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस युवक को करीब 20 मीटर तक घसीटती चली गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई