गाज़ियाबाद: थाना मसूरी पुलिस ने पत्नी की मुंह दबाकर हत्या करने वाले शातिर अभियुक्त मृतका के पति को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में बीते दिनों हुई एक महिला की मौत के मामले में खुलासा होने के बाद रविवार को इस घटना से जुड़े मृतका के शातिर पति शहनवाज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतका की मौत के 3 दिन बाद मृतका के बेटे ने घटना का आंखों देखा हाल बताते हुए अपने पिता पर मां की हत्या का आरोप लगाया।