बारा: घूरपुर क्षेत्र में 9 लाख के फर्जी बैंक ड्राफ्ट का मामला, डेढ़ माह बाद भी आरोपी फरार
Bara, Allahabad | Apr 21, 2026 घूरपुर थाना क्षेत्र में 9 लाख रुपये के फर्जी बैंक ड्राफ्ट मामले में डेढ़ माह बीतने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पीड़ित पक्ष में आक्रोश है और पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठ रहे हैं।आज मंगलवार दोपहर पीड़ित ने सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा अब्दुस सलाम खान को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की।