शाहजहांपुर: चार घरों में 50 लाख से ज्यादा की चोरी, चोरों ने नगदी और जेवरात समेट ले गए
शाहजहांपुर।थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम सल्लियां में बीती रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर नगदी सहित 50 लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी कर फरार हो गए, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार प्रदीप श्रीवास्तव, अतुल तिवारी, महेंद्र पाल और धीरज के घरों में चोरी हुई। चोर घरों से नगदी व कीमती जेवरात समेट ले गए।