भभुआ: नगरपालिका गेट के पास बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे एक व्यक्ति घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Jun 27, 2025 नगरपालिका गेट के पास बाइक के जोरदार टक्कर से पैदल जा रहा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की शाम लगभग 6:30 बजे की बताई गई। जो घायल भभुआ शहर के वार्ड 9 निवासी गुलाब खां 35 वर्षीय पुत्र राजू खां बताया जाता है। जहां सदर अस्पताल पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि व्यक्ति भभुआ बाजार से सामान की खरीदारी कर पैदल अपने घर के लिए लौट रहा था।