डुमरांव: खलवा इनार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से आईटीबीपी जवान की मौत, देर रात हुआ दर्दनाक हादसा, मौके पर ही दम तोड़ दिया
Dumraon, Buxar | Jun 26, 2026 डुमरांव के खलवा इनार के समीप गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में आईटीबीपी के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि जवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।