हैदरनगर प्रखंड के कबरा कला गांव निवासी 35 वर्षीय घनश्याम पासवान की ओडिशा के राउरकेला में दर्दनाक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं।