सलोन: पनाह नगर घरई गांव में जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट, पीड़िता ने लेखपाल व पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप
29:5:2026 को 1:00 सलोन कोतवाली क्षेत्र के पनाह नगर घरई गांव की पीड़िता संजू ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रहने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर उसे व उसके परिजनों को जमकर मारा पीटा। पीड़िता ने क्षेत्रीय लेखपाल व सलोन पुलिस को लिखित शिकायती पत्र भी दिया था। पीड़िता ने बताया लेखपाल व पुलिस द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नही की जा रही।