राशमि: राशमी में अचानक मूसलाधार बारिश से भीषण गर्मी और लू से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
उपखंड क्षेत्र में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। उपखंड मुख्यालय सहित पूरे ग्रामीण अंचल में शाम ढलते-ढलते तेज हवा के साथ करीब आधे घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। यह बारिश सोमवार शाम 5 बजे अचानक तेज हवाओं के साथ शुरू हुई। तेज आंधी-तूफान और बादलों की गर्जना के कारण कस्बे में कई स्थानों पर पेड़