नुआंव: कारीराम मोड़ के समीप पुलिस ने एक पिक-अप से 560.1 लीटर शराब किया ज़ब्त, 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Apr 25, 2025 जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह कारीराम मोड़ के समीप से एक पिक-अप पर लदी 560.1 लीटर शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। नुआंव थाने की पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपी रमेश सिंह पिता स्वर्गीय राम इकबाल सिंह सलथुआं का रहनेवाला बताया जाता है।