नुआंव: महरथां पुल पर मद्य निषेध की पुलिस के साथ बदमाशों ने की मार-पीट, पकड़ी गई शराब व वाहन लेकर हुए फरार
Nuaon, Kaimur | Apr 21, 2025 बीते रविवार की रात महारथा पुल के समीप मद्य निषेध की पुलिस द्वारा एक बाइक सवार शराब धंधेबाज को शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने पर कार से पीछे से आए बदमाशों द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया। जिसमें मद्य निषेध के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए जहां बदमाशों ने पुलिस द्वारा पकड़े गए बाइक सवार शराब धंधे बाज को शराब के साथ लेकर फरार हो गये।