नुआंव: जैतपुरा पंप कैनाल के समीप पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Apr 23, 2025 जानकारी के अनुसार नुआंव थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैतपुर पंप कैनाल के समीप से बुधवार की सुबह 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछ-ताछ कर उनके निशानदेही पर मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही।