बिजली विभाग की मनमानी नीतियों के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
मांगों पर शीघ्र निर्णय न हुआ तो निर्णायक आन्दोलन-राकेश सिंह
बस्ती। बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया, जो गांधीनगर होते हुए झंडा तिराहा पहुंचा। इसके बाद व्यापारी पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि विद्युत विभाग की नीतियों के कारण प्रदेश के उपभोक्ताओं और व्यापारियों का आर्थिक शोषण हो रहा है। उन्होंने सरकार से जनहित में तत्काल हस्तक्षेप कर राहत प्रदान करने की मांग की।
ज्ञापन देने के बाद जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो संगठन प्रदेश भर में आंदोलन को और तेज करेगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करने के लिए तैयार है।
मण्डल अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह, मंडल के महामंत्री रत्नाकर श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री किशन सिंह ने मांग किया कि प्रदेश के 47 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़ाए गए विद्युत लोड को वापस लिया जाय और बिजली मीटर की कीमत 700 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये किए जाने के निर्णय को निरस्त करने के साथ ही बिजली बिलों पर लगाए गए 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) को समाप्त करने तथा उपभोक्ताओं से ली जा रही सिक्योरिटी राशि की वसूली पर तत्काल रोक लगाया जाय। कहा कि व्यापक जनहित में यदि शीघ्र निर्णय न हुये तो आन्दोलन तेज किया जायेगा।
प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री आलोक दुबे, जिला संगठन मंत्री भारत राम ‘बबलू’ अग्रहरी, नगर अध्यक्ष राणा महेंद्र प्रताप, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी, युवा मंच के जिला अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, महिला विंग की अध्यक्ष वंदना वर्मा, संजय गुप्ता, सूरज यादव, अश्विन कुमार, नितिन श्रीवास्तव, श्याम श्रीवास्तव, समीर राना, गोपाल सिंह, निरंजन उपाध्याय, अवधेश कुमार निषाद, शुभम कुमार, सुखसागर, अली हुसैन, रिजवान अहमद, धीरेन्द्र चौधरी, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार चौधरी, सुनील मिश्रा, आकाश सोनी, रावेश प्रकाश श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार पांडे, उज्जवल श्रीवास्तव, विजय कुमार, उपमेय प्रताप सिंह, मोहम्मद नदीम, धर्मेंद्र कुमार यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता, श्याम श्रीवास्तव के साथ ही संगठन के अनेक पदाधिकारी, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
Basti, Basti | Jul 15, 2026