सांगानेर: जयपुर नगर निगम में पशुधन निरीक्षक को ₹6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों एसीबी ने किया गिरफ्तार, आरोपी के ठिकानों पर सर्च
जयपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने ट्रैप की कार्रवाई की। एसीबी टीम ने एक पशुधन निरीक्षक को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावत ने एक दुकान का लाइसेंस जारी करने की एवज में परिवादी से रिश्वत की मांग की थी। एसीबी को शिकायत मिली थी कि एक दुकान का लाइसेंस जारी करने के अवैध राशि मांग रहा है।