ईसागढ़: ईसागढ़: ताश से जुआ खेलते हुए 4 लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज
ईसागढ़ थाना क्षेत्र से पुलिस ने ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगाने पर चार लोगों पर मामला दर्ज किया है, ईसागढ़ पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईसागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत भगवत लोधी के घर के पास आम के पेड़ के नीचे ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची।