भदेसर: अंबेडकर जयंती पर सामाजिक चेतना का कारवां, आसावरा से भदेसर तक गूंजेगा समानता का संदेश, भदेसर में हुआ पोस्टर विमोचन
फुले अंबेडकर विचार मंच के तत्वाधान में इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। 14 अप्रैल को आसावरा से भदेसर तक भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी, जो सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों का संदेश देगी। भदेसर थाने के सामने आमसभा का आयोजन होगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ रहे हैं। मंच संयोजक शंकरलाल मेघवाल न