हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले के फेफ़ाना पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित दो बाइक सवार युवकों को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के फेफ़ाना थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.5 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई एसपी नरेंद्र मीणा के निर्देश पर की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपी हनुमानगढ़ जिले के फेफ़ाना थाना क्षेत्र के गांव रामसरा के निवासी हैं।