सिंघवारा: दरभंगा पुलिस का अवैध शराब पर प्रहार, 200 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 4 लीटर चुलाई शराब बरामद
सकतपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। छापेमारी के दौरान सकतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कैथवार में पुलिस टीम ने 200 लीटर अर्धनिर्मित गुड़की को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। इसके साथ ही 4 लीटर देशी चुलाई शराब भी बरामद की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही