कुमारखंड: मगरवाड़ा वार्ड 7 में बकरी बचाने में बाइक चालक गिरा, हुआ घायल
मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के मगरवाड़ा वार्ड सात में रविवार को शाम करीब चार बजे बाइक चालक बकरी को बचाने में बाइक लेकर गिरने से घायल हो गया। परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।