खरीदी शुरू होते ही एक्शन मोड पर आए मैहर विधायक श्रीकांत , खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर दिए निर्देश।मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने आज ग्राम भरौली में आयोजित कार्यक्रम से लौटते समय अचानक ग्राम बेरमा स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा और किसानों से की मुलाकात।