सीतापुर: हरगांव में घर में घुसकर दबंग ने महिला के साथ छेड़छाड़ की, महिला परिवार के साथ पुलिस थाने पहुंची शिकायत करने
जनपद के हरगांव में घर में घुसकर दबंग व्यक्ति के द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के परिवार वाले आरोप लगाते बताते कि कई बार दबंग व्यक्ति के द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है जिसके बाद गांव में ही सुलह समझौता हो गया था उसके बाद आज फिर महिला के साथ छेड़छाड़ की गई जिसके चलते पुलिस से शिकायत की गई ।