हेरहंज: वैकल्पिक मार्ग के आश्वासन पर 36 घंटे बाद कोयला लदा हाइवा परिचालन शुरू, दुकान बंद कर मांग का समर्थन
लातेहार सदर प्रखंड में डीवीसी संचालित तुबेद कोल माइंस से निकलने वाले हाइवा वाहनों के परिचालन के खिलाफ हेरहंज प्रखंड के नवादा गांव के ग्रामीणों का आंदोलन लगातार 36घंटे तक जारी रहा, यह आंदोलन जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के द्वारा 3 माह के भीतर वैकल्पिक मार्ग बनाने के आश्वासन पर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे समाप्त हुआ। ग्रामीण इस बार आर-पार के मूड में दिखे