राजगढ़: राजगढ में प्रजापत व सर्वसमाज की बैठक, लॉर्ड्स स्कूल में नाबालिग छात्र से बेरहमी से मारपीट का मामला, आंदोलन की चेतावनी
लॉर्ड्स स्कूल राजगढ में एक नाबालिग छात्र के साथ विद्यालय खेल मैदान में बेरहमी से मारपीट के आरोप का मामला दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इसी को लेकर सिद्धमुख मोड़ पर प्रजापत समाज सहित सर्व समाज के लोगों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर न्याय की लड़ाई लडऩे और आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। सोमवार को अधिकारियों से मिलेंगी।