पिथौरागढ़ पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए। साथ ही, सार्वजनिक जगहों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 88 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार चेकिंग कर रही है।