महागामा: महागामा ब्लॉक चौक मुख्य मार्ग पर दो बाइकों के बीच टक्कर में बाइक सवार दोनों हुए गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में हुआ उपचार
Mahagama, Godda | Jun 16, 2026 महागामा ब्लॉक चौक मुख्य मार्ग पर दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा दोनों को उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि एक घायल का पैर फैक्चर हो गया है।