भरगामा: कुशमौल गांव में भरगामा पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार
भरगामा थाना क्षेत्र के कुशमौल गांव में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि कुशमौल गांव में अवैध रूप से विदेशी शराब का कारोबार किया जा रहा है.