भरगामा: भरगामा प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक का आयोजन
भरगामा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को 12 बजे से 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव तथा संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने किया। समिति के अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी विभागों की समीक्षा 20 सूत्री समिति की बैठक में की जाती है।