भरगामा: बजरंग दल ने पशु लदे दो वाहनों को पकड़ा, भरगामा पुलिस के हवाले किया, 23 मवेशी जब्त
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के महथावा-सैफगंज मुख्य मार्ग पर फुटानी चौक के समीप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो पशु लदी पिकअप वैन को पकड़ लिया. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दो पिकअप वैन में 23 पशुओं को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर लादा गया था व उनके पास न तो पशु खरीद-बिक्री का कोई वैध दस्तावेज था न ही यह स्पष्ट जानकारी कि इन पशुओं को कहाँ ले जाया जा रहा है.