रहुई: डेंटल अस्पताल में बदहाल व्यवस्था, डॉक्टर गायब होने से मरीज परेशान
Rahui, Nalanda | May 25, 2026 रहुई प्रखंड स्थित डेंटल अस्पताल अब केवल नाम का अस्पताल बनकर रह गया है। अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह बदहाल दिखाई दे रही है। मरीजों का आरोप है कि यहां समय पर डॉक्टर नहीं आते और अस्पताल आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। सोमवार को अस्पताल का हाल और भी खराब देखने को मिला। अस्पताल में कई चिकित्सकों की कुर्सियां खाली रहीं। अस्पताल अधीक्षक समेत अन्य स्टाफ