विदिशा नगर: गेट के सामने चबूतरा बनाने का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग
सिरोंज तहसील के ग्राम गरेंठा निवासी रमेश सेन ने रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा उनके घर के गेट के सामने सरकारी भूमि पर चबूतरा बनाकर रास्ता अवरुद्ध किया जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। फरियादी का कहना है कि इससे उनके घर का गेट खुलने और आवागमन में परेशानी होगी।