बज्जू: बज्जु के ग्रांधी में हिरण से बिछड़ने पर परिवार रोने लगा, डेढ़ साल तक बच्चे की तरह पाला, समराथल धोरा रोही में छोड़ा
Bajju, Bikaner | Apr 16, 2026 बीकानेर में एक किसान परिवार ने हिरण को बच्चे की तरह पाला। डेढ़ साल तक उसका ख्याल रखा। उसे बोतल से दूध पिलाया। बच्चे उसके साथ खेलते। हिरण के बच्चे की मां को कुत्तों ने मार दिया था।श्रीसनातन धर्मा गोसेवा मरुधर थार संस्था की टीम हिरण के बच्चे को लेने किसान हनुमानराम मेघवाल के घर पहुंची। परिवार ने तिलक लगाकर और मिश्री खिलाकर उसे विदा किया।