केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 बटालियन ने 20 अक्तूबर को चार बजे अपने मुख्यालय परिसर में दिवाली का पर्व उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने जवानों की निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि दिवाली हमें नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर बढ़ने का संदेश देती है।