चित्रकूट रैपुरा के करौंदी निवासी गर्भवती महिला और नवजात शिशु की प्रसव के दौरान हुई मौत परिजनों में मातम चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी महिला गर्भवती महिला की और उसके नवजात शिशु की आज सोमवार की सुबह 8 बजे प्रसव के दौरान मौत हो गई मृतका 25 वर्षीया प्रसूता सोनिया पत्नी शिवकरन के परिजनों ने बताया कि सोनिया को प्रसव पीड़ा होने पर उसे राजापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया और कुछ देर बाद बच्चे की मौत हो गई देखते ही देखते सोनिया की भी हालत बिगड़ी तो चिकित्सको द्वारा उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया तो परिजन सोनिया को लेकर आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सोनिया को मृत घोषित कर दिया सोनिया की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों के रो रो कर बुरा हाल है परिजनों ने बताया कि सोनिया की शादी 3 वर्ष पहले हुई थी ये उसकी पहली डिलीवरी हुई थी
Karwi, Chitrakoot | Jul 28, 2026