हुसैनाबाद: इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने हुसैनाबाद थाने की कमान संभाली, पुलिसकर्मियों व स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
हुसैनाबाद थाना प्रभारी के पद पर इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने औपचारिक रूप से योगदान दे दिया है। बुधवार दोपहर लगभग 3:00 बजे पदभार ग्रहण करने के बाद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पदभार संभालते ही इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़