फारबिसगंज: फारबिसगंज में सावन के अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब.
फारबिसगंज में सावन के अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा. शिव मंदिरों में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भीड़ देखी गई. सोमवार को 11 बजे पंडित गोपी रमन झा ने बताया सावन माह की अंतिम सोमवारी पर शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में लोग ने जलाभिषेक किया. इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थें.