चायल: थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे कलापत में नाली सफाई को लेकर युवक से हुई मारपीट, पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेकलापत में घर के सामने नाली की सफाई कर रहे रमेश यादव को पड़ोसी बाप-बेटे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि दबंगों ने धमकी दी कि दोबारा नाली साफ की तो उसी में दबा देंगे। पीड़ित ने चरवा थाने पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। मंगलवार समय 8 बजे पीड़ित ने थाने में शिकायत की! जांच कर कार्रवाई का मिला आश्वासन!