अनूपपुर: बदरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत लामाटोला में जिला पंचायत सीईओ के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद तालाब को पाट दिया गया
बदरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लामाटोला में जिला पंचायत सीईओ के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद तालाब को पाटे जाने का मामला गंभीर प्रशासनिक सवाल खड़े करता है। वर्ष 2023-24 में जिस तालाब के गहरीकरण पर लाखों रुपये खर्च किए गए, आज उसी जल स्रोत को खत्म करने की कोशिश आखिर किसके संरक्षण में हो रही है? यदि प्रशासन के निर्देशों का पालन ही नहीं हो रहा है।